ज्ञान भंडार

अपने फ्लैट में मृत मिली गायिका, शान जॉनसन

102620-shan-500दस्तक टाइम्स एजेन्सी/  चेन्नई : गायिका एवं संगीत निर्देशक शान जॉनसन शुक्रवार को यहां अपने फ्लैट में मृत पड़ी मिली। वह दिवंगत संगीतकार जॉनसन की बेटी थीं। पुलिस ने बताया कि उनकी मां और अन्य करीबी रिश्तेदार आज सुबह उनके अशोक नगर स्थित फ्लैट पर गए क्योंकि उनके मोबाइल पर कई कॉल करने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था। उन्होंने उन्हें वहां मृत पाया। उनकी मां और रिश्तेदार शहर के किसी और इलाके में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय शान अपनी एक रिकॉर्डिंग करके अपने फ्लैट पर आई थी और आज सुबह उन्हें किसी और काम के लिए जाना था। अन्य जानकारियां तत्काल नहीं मिल पायी हैं।

शान कर्नाटक और पश्चिमी संगीत की जानकार थीं। उनके पिता जॉनसन को जॉनसन मास्टर के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त थी। वह मलयाली फिल्मों के नामी संगीतकार थे। उनकी 18 अगस्त 2011 को मौत हुईं, जबकि 2012 में उनके पुत्र रॉन जानसन की एक मोटरबाइक दुर्घटना में मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button