जीवनशैली

अपने ब्वॉयफ्रेंड से ये चाहती हैं लड़कियां, जानिए कैसे बने उनके हीरो !

आपने भी ये बात सुनी होगी कि लड़कियों के मन में क्या चल रहा है इस के बारे में कोई नहीं बता सकता है। वाकई में लड़कियों के मन की बात जानना असंभव है। उनको खुश करना भी मुश्किल होता है। अगर आप रिलेशन में है तो हम आपको बड़े काम की बातें बताने वाले हैं। अपने ब्वॉयफ्रेंड से लड़कियां क्या उम्मीद करती हैं। अगर उन उम्मीदों को आप पूरा करते हैं तो आप उनकी नजर में हीरो बन सकते हैं। रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड से क्या चाहती हैं।

लड़कियों की सबसे ख्वाहिश तो यही होती है कि उनका पार्टनर उनको खूब प्यार करे। उसे बार-बार ये अहसास दिलाता रहे कि वो उससे कितना प्यार करता है। लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका प्रेमी उन्हें दिनभर में कई बार आई लव यू बोले। एक बात जो हर गर्लफ्रेंड में कॉमन होती है जो वो अक्सर कहती हैं कि तुम वक्त नहीं देते, ज्यादा बातें नहीं करते। कई दोस्त होने के बावजूद गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका लवर उससे घंटों बातें करे। आमतौर पर हर लड़की को फोटो खिंचवाने का शौक होता है और अगर उस लड़की का कोई लवर हो तब तो उसे फोटो फोबिया ही हो जाता है।

खासकर जब लड़कियां अपने प्रेमी के साथ होती हैं तो ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें खींचती हैं और ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक कि लवर इरिटेट न हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां अपने पार्टनर  के साथ बिताए हर लम्हे को कैमरे में कैद करना चाहती हैं। अपने पार्टनर के साथ अपनी फेवरिट फिल्म देखना लगभग हर गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश होती है। लड़की खुद से कहे न कहे लेकिन हर लड़की यह चाहती है कि उसका प्रेमी उसे किस करे। उसे जान, बाबू, सोना जैसे क्यूट नामों से बुलाए। लड़कियां खुलकर कहें न कहें लेकिन जब आप उन्हें महंगे गिफ्ट देते है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है।

इसके अलावा एक और आदत जो अमूमन हर गर्लफ्रेंड में होती है वो ये कि उन्हें छोटी-छोटी चीजों पर तारीफ कराना बहुत पसंद होता है। उनकी ऐसी चाहत होती है कि कपड़ों से लेकर उनके नेचर तक, आप हर चीज में उनकी तारीफ करे। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड की ये ख्वाहिशें पूरी करेंगे और उसकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तो यकीन मानिए कि आप उनकी नजरों में हीरो बन जाएंगे। इनमें से कुछ काम मुश्किल और इरीटेट करने वाले जरूर हैं, लेकिन प्यार के लिए इतना तो किया ही जा सकता है। और अगर बात आपकी गर्लफ्रेंड की खुशी की हो तो यकीनन आप ये सारे काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button