टॉप न्यूज़ब्रेकिंगव्यापार

अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन, मार्च में 1.06 लाख करोड़ रुपए

नई दिल्ली : जीएसटी कलेक्शन मार्च महीने में रिकॉर्ड 1 लाख 6 हजार 577 करोड़ रुपए रहा। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 458 करोड़ रुपए का है। अप्रैल 2018 में इतना कलेक्शन हुआ था। इस साल जनवरी में भी आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था। जीएसटी लागू होने से अब तक 4 बार जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ऊपर पहुंचा है। बीते वित्त वर्ष में मासिक औसत कलेक्शन 98,114 करोड़ रुपए रहा। एक साल में जीएसटी कलेक्शन में 15.6 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की गई है। मार्च 2018 में जीएसटी से सरकार को 92,167 करोड़ रुपए मिले थे। वित्त वर्ष 2018-19 में मासिक औसत जीएसटी संग्रह 98,114 करोड़ रुपए रहा।

Related Articles

Back to top button