अन्तर्राष्ट्रीय

अब ताइवान नहीं जा पाएंगे चीन के नागरिक!


बीजिंग : ताइवान की यात्रा पर चीन ने रोक लगा दी है। चीन ने कहा है कि वह गुरुवार से ताइवान दौरे के लिए व्यक्तिगत परमिट जारी नहीं करेगा। चीन के इस कदम से ताइवान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है। चीन के पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ताइवान के साथ संबंधों में आए मौजूदा तनाव की वजह से गुरुवार से व्यक्तिगत यात्रा परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है चीनी नागरिकों को ताइवान जाने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए एक कार्यक्रम के अंतर्गत चीनी नागरिक ताइवान के 47 शहरों में यात्रा परमिट पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

चीन के ताइवान के साथ संबंध साल 2016 में उस वक्त बिगड़ गए जब राष्ट्रपति साई इंग-वेन सत्ता में आईं। उनकी पार्टी ने ताइवान को चीन के हिस्से केरूप में मान्यता देने से इन्कार कर दिया था। हर साल बड़ी संख्या में चीनी नागरिक ताइवान का सफर करते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहले छमाही में 17 लाख से ज्यादा चीनी नागरिकों ने ताइवान की यात्रा की थी। पिछले साल 27 लाख चीनी पर्यटक ताइवान पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button