उत्तराखंडटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

अभी-अभी आई बड़ी खबर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी आईसीयू में भर्ती, कभी भी….

करीब दस महीने से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 

अभी-अभी आई बड़ी खबर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी आईसीयू में भर्ती, कभी भी....

बताया गया है कि शनिवार को नारायण दत्त तिवारी की किडनी में इंफेक्शन व ब्लड-प्रेशर बहुत अधिक नीचे गिर जाने के कारण उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस दौरान उनके साथ पत्नी उज्ज्वला तिवारी और पुत्र रोहित शेखर तिवारी मौजूद हैं।

बता दें कि ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण एनडी तिवारी को 20 सितंबर 2017 को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के स्वास्थ्य में बीते दो हफ्तों से लगातार गिरावट आ रही है।

नारायण दत्त तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के  एक वरिष्ठ नेता हैं।

Related Articles

Back to top button