टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

अभी-अभी: पंच तत्वों में विलीन हुए मनोहर परिकर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गोवा के मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया और इस अवसर पर हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ अपने इस लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विभिन्न केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने मीरामार में हुई परिकर की अंत्येष्टि में हिस्सा लिया। परिकर की चिता को उनके ज्येष्ठ पुत्र उत्पल ने मुखाग्नि दी। भाजपा के इस लोकप्रिय नेता की अंतिम यात्रा ‘कला अकादमी’ से शुरू हुई जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सैकड़ों लोगों ने पूर्व रक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि दी।
परिकर  के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाये गये वाहन में रखा गया था। इसी वाहन से उनके पार्थिव शरीर को मीरमार तट पर ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया।

गोवा के इस लोकप्रिय नेता का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा हजारों की संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने आए आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से लग रहा था। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की लम्बी कतार लगी हुई थी।

Related Articles

Back to top button