Political News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेश

अमित शाह ने कहा- यूपी की जनता को है भाजपा पर विश्वास

मिशन 2019 के तहत आगरा के सूरसदन में प्रबुद्घ वर्ग की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा पर भरोसा है।
केंद्र में नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जो विकास किए हैं। जनता उससे संतुष्ट है। एक बार भी यहां की जनता भाजपा के साथ ही जाएगी।अमित शाह ने कहा- यूपी की जनता को है भाजपा पर विश्वास

उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर आई है। बहुत दिनों के बाद काम करने वाली सरकार यूपी में आई है।
इस सरकार ने जनता के लिए काम किया है। किसानों का कर्ज माफ किया है। उन्होंने महागठबंधन और विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार आने से परिवारवाद पर ब्रेक लगा है।

विपक्ष की पार्टियां अपने फायदे के लिए महागठबंधन कर रही हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि जनता उनके इरादे समझ चुकी है। जनता भाजपा को उसके विकास कार्य के लिए वोट करेगी।

क्योंकि जनता को पता है कि एक व्यक्ति ऐसा जो हमारे विश्ववास के लिए जीता है। गरीब बच्चों को लोन देकर रोजगार दे सकता है।शौचालय बनवाकर मां-बहनों को सम्मान देता है।

Related Articles

Back to top button