उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेरिका की पूर्ड्यू यूनिवर्सिटी में सीएमएस छात्र का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र निधिश शंकर ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित पूर्ड्यू यूनिवर्सिटी में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। निधिश ने अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने इस उपलब्धि का श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए विद्यालय का आभार व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चुने जाने की रिकार्ड बनाया है। सी.एम.एस. के 61 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, हाँगकाँग आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं। शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button