अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के अपार्टमेंट में गोलीबारी , 3 की मौत

madar1वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के हॉस्टन शहर के एक अपार्टमेंट में हुई गोलबारी में तीन लोगों की मौत हो गई  जबकि दो लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक  गोलीबारी बुधवार की शाम लगभग पांच बजे हुई। हेरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक  एक पुरुष ने पांच लोगों के सिर पर गोली मार दी। पुलिस बंदूकधारी पुरुष की तलाश कर रही है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। पीड़ितों की पहचान नहीं बताई गई है।

Related Articles

Back to top button