फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

अमेरिका व इंग्लैण्ड में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के 8 छात्र चयनित

cms newलखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के आठ मेधावी छात्रों ने अमेरिका व इंग्लैण्ड के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन मेधावी छात्रों में रिषभ मेहरोत्रा, मानस पुरी, प्रतीक सिन्हा, दिवाकर शुक्ला, प्रखर मेहरोत्रा, शिवम टंडन, मो. नावेद सिद्दीकी एवं मो. अदनान सिद्दीकी शामिल हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की शानदार उपलब्धि पर सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, अपने विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल है जिसने प्रदेश के छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था। सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से इस वर्ष सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 10 छात्रों, सी.एम.एस. महानगर (द्वितीय कैम्पस) के 2 छात्रों व सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के 1 छात्र को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने बताया कि इन आठ प्रतिभाशाली छात्रों में ऋषभ मेहरोत्रा को कम्प्यूटर साइन्स में पी.एच.डी. हेतु यूनिवर्सिटी कालेज, लन्दन में, मानस पुरी को यूनिवर्सिटी टोरवेरगाटा में, प्रतीक सिन्हा को कोलम्बिया यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. में., दिवाकर शुक्ला को केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. में, प्रखर मेहरोत्रा को ऐरोनाटिक्स के लिए कोलिर्फोनिया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यू.एस.ए. में, शिवम टण्डन को यू.के. यूनिवर्सिटी में, मोहम्मद नावेद सिद्दीकी, बिजनेस मैनेजमेन्ट हेतु ग्लामोरगन यूनिवर्सिटी में एवं मोहम्मद अदनान सिद्दीकी को बिजनेस मैनेजमेन्ट के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यू.के. चयनित किया गया है।

Related Articles

Back to top button