उत्तर प्रदेश

अयोध्या में खास होगी दीपावली, सरयू तट पर स्थापित होगी राम की भव्य प्रतिमा

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर रूभारने के लक्ष्य से सरयू तट पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा की स्थापना करने समेत अनेक योजनाएं शुरू करने वाली है। इन वजहों से आध्यात्मिक नगरी में इस बार दीपावली बेहद खास और गहमागहमी भरी होगी। राज्यपाल राम नाईक के समक्ष कल सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दिये गये नव्य अयोध्या परियोजना के प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर रूभारने के लक्ष्य से सरयू तट पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा का निर्माण पर्यटन विभाग कराएगा। इसके लिये राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से अनापथि प्रमाणपत्र प्राप्त लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार इसके अलावा रामकथा गैलरी, सरयू तट का विकास, रानी हो के स्मारक घाटों का सुधार विशेषकर गुप्तार घाट, जहाँ भगवान राम ने जल समाधि ली थी, दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पौड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा, पुलिस बूथ, आवागमन के साधन सहित अन्य नागरिक सुविधायें जैसे शौचालय तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करेगी।
अवस्थी ने बताया कि अयोध्या को एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये पर्यटन मंत्रालय को 195.89 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी गयी थी, जिसके सापेक्ष रूपये 133.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर राज्य सरकार को दी गई है। अवस्थी ने राज्यपाल को बताया कि आगामी 18 अक्तूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में राम की पौड़ी पर 1,71,000 दीप जलाये जायेंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या की हेरिटेज वॉक, भगवान राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा, यात्रा के रामकथा पार्क आगमन पर पूजन-वन्दन तथा श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्यभिषेक का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button