राष्ट्रीय

अरुण जेटली की तबीयत में सुधार

arun jetalyनई दिल्ली। सांस की समस्या से पीड़ित वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में खासा सुधार हो रहा है, लेकिन संक्रमण की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उन्हें रविवार को एक निजी अस्पताल से एम्स के आइसोलेशन फैसिलिटी में ले जाया गया। जेटली का मधुमेह संबंधी आपरेशन हुआ था। उसके बाद उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एम्स से कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है। इसके बाद वह अपना आधिकारिक कामकाज संभाल लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेटली की तबीयत में श्वसन संबंधी संक्रमण से संतोषप्रद तरीके से सुधार हुआ है। उन्हें पूरी तरह से अलग आराम करने की सलाह दी गयी है ताकि संक्रमण की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। इसके लिए उन्हें विशेष आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा। यह सुविधा एम्स में उपलब्ध है। उन्हें सर्जरी के बाद की जांच के लिए नगर के एक अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button