अपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

असम के गुवाहाटी में बम धमाके से 4 लोग गंभीर रुप से घायल

असम के गुवाहाटी में शनिवार दोपहर को एक धमाका हुआ है। इस धमाके में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है और घटनास्थल से सबूत तलाश किये जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अबतक कोई बयान नहीं दिया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
नई दिल्ली : असम के बड़े शहर गुवाहाटी में शनिवार को अचानक विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक धमाका शुक्लेश्वर घाट के पान बाजार पास हुआ है। घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दी। पुलिस मौके पर तुंरत पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें। साथ ही पुलिस ने लावारिस चीजों को भी नहीं छूने की सलाह दी है। इस ब्लास्ट में करीब 4 चार घायल हो गए है। यह ब्लास्ट गुवाहाटी के शुक्लेश्वर घाट पर स्थित बाजार में शनिवार सुबह हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। धमाके में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमाका किन कारणों से हुआ है। गुवाहाटी के जॉइंट सीपी दिगांता बोरा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे नदी के किनारे शुक्लेश्वर घाट पर धमाका हुआ है। घटना की शुरुआती जांच में किसी गड़बड़ी की बात सामने आई है। मौके पर बम डिस्पोज़ल स्क्वायड मौजूद है। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। इधर चश्मदीदों ने बताया कि धमाका शक्तिशाली था, इसमें घाट की चहारदीवारी टूट गई और उसके ईंट के टुकड़े रास्ते पर बिखर गये। धमाके की वजह से इस इलाके में जाम भी लग गया है। सुबह जब धमाका हुआ उस समय लोग अपने कामों में व्यस्त थे। घाट पर भीड़ थी। जैसे ही धमाका हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशों में दरार आ गई। साथ ही इस धमाके की आवाज भी दूर तक सुनाई दी। पुलिस धमाके की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button