अपराधटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

असम में डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या मामले में 21 लोग गिरफ्तार

गुवाहटी । असम में एक डॉक्टर के साथ मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना असम के जोरहाट जिले के टियोक टी गार्डन की है। दरअसल भीड़ का आरोप है टी गार्डन के अस्पताल में इलाज करने के दौरान उनके साथी की मौत हो गई थी। इससे नराज लोगों ने 73 वर्षीय डॉक्टर की सभी लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। इलाज के दौरान ही डॉक्टर की मौत हो गई थी।

जांच है जारी
इस पूरे मामले पर पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने डॉक्टर की पीट-पीट कर मार डाला। गिरफ्तार किए गए लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी तक जांच में कुछ सामने नहीं आया है।

डॉक्टरों ने किया हड़ताल पर जाने का ऐलान

इस पूरी घटना में डॉक्टर की हत्या का विरोध करने के खिलाफ डॉक्टरों ने कल यानी 3 सितंबर से राज्यभर में 24 घंटे की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

पहले भी हो चकी है मॉब लिंचिंग की घटनाएं

इससे पहले भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। भारत के कई राज्य में इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं। भारतीय सरकार ऐसी घटना हो रोकने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन इसका समाधान निकालने में असफल हो रही है।

Related Articles

Back to top button