Crime News - अपराधNational News - राष्ट्रीय

आंध्रप्रदेश: 60 साल के बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

देश में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ बरबर्ता की खबरें सामने आ रही हैं। अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के आर अग्रहारम में चार साल की बच्ची का कथित रुप से एक 60 साल के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी फिलहाल फरार हो गया है, हालांकि, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

वहीं, देश के दूसरे कोने महाराष्ट्र में भी एक महिला पर एसिड अटैक किया गया है। दरअसल, गोंदिया में कल दो बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय महिला पर एसिड फेंक दिया जिसके बाद वह घायल हो गई। पीड़िता नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया गया है।

सामने आए कई और मामले

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की घटना के बाद से देश के कई हिस्सों से इस तरह की वारदाते सामने आई। उन्नाव में रेप के बाद पीड़ित महिला को जला दिया गया। अभी ये मामले शांत भी नहीं हुआ था कि उन्नाव में ही तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई, हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पेट्रौल डालकर जलाई गई महिला

कुछ दिन पहले ही उन्नाव में रेप के बाद एक महिला को जला दिया गया। जलाए जाने के बाद महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दरअसल, पांच आरोपियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया था।

हैदराबाद मामले में जांच जारी

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया। इसी के बाद से इस मामले में जांच जारी है। खबरों के अनुसार, हैदराबाद में दुष्कर्म, मर्डर की जांच करने वालों ने दावा किया है कि इन आरोपियों में से दो आरोपी पहले भी महिलाओं के साथ ऐसा कर चुके हैं।

फिलहाल, 6 दिसंबर को हुए एनकाउंटर की जांच करने के लिए सरकार ने स्‍पेशल इन्‍व‍ेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी एक टीम का गठन किया गया है। इसमें तीन सदस्य शामिल है। ये आयोग भी इस एनकाउंटर की जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button