फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण, एक दिन में 12.56 लाख टीके लगाए गए

अमरावती: आंध्र प्रदेश में चलाये गये महा टीकाकरण अभियान के दौरान रविवार को शाम शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड 12 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। महा टीकाकरण अभियान रविवार को शाम 6 बजे तक चला, इस दौरान राज्यभर में लोगों को कुल 12.56 लाख टीके लगाए गए हैं। इस प्रक्रिया में प्रदेश में टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है।

वहीं, रविवार को दोपहर दो बजे तक रिकॉर्ड नौ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। बता दें कि प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर रविवार सुबह छह बजे 13 जिलों के 2,000 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजे तक कुल 9,02,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों ने अभियान के समापन के समय शाम छह बजे तक टीकाकरण की संख्या के 12 लाख तक होने की उम्मीद जताई थी और ऐसा ही हुआ। 6 बजे तक कुल 12.56 लाख टीके लगाए गए।

Related Articles

Back to top button