Lucknow News लखनऊअजब-गजबफीचर्ड

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 237 छात्रों का चयन, रिकार्ड बनाया


लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया। इस वर्ष सी.एम.एस. के 237 छात्र ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ में चयनित हुए हैं जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त हुए कहा है कि सी.एम.एस. छात्रों की इस सफलता का श्रेय वास्तव में सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को जाता है जिनमें अथक परिश्रम व लगन के कारण प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र आई.ए.एस., इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक कोर्सों के लिए चयनित होते हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सेज की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों प्रतिभा को निखारने और संवारने के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है कि इस वर्ष आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड संख्या में चयनित होकर अपने मेधत्व का परचम लहराया है।

Related Articles

Back to top button