राज्यराष्ट्रीय

जम्मू एवं कश्मीर: पुंछ में आकाशीय बिजली गिरने से एक जवान की मौत, एक घायल

पुंछ: पुंछ जिले के सौजियां इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

चौकी अधिकारी मंजूर अहमद ने बताया कि बीती देर रात सौजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित सेना की खालसा चौकी पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

उन्होंने मृतक जवान की पहचान 11 गढ़वाल रेजीमेंट के मनदीप सिंह के रूप में की है। घायल सिपाही की पहचान 40 आरआर के दीपक के रूप में हुई है। घायल दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button