जीवनशैली

आखिर क्यों पति करने लगते हैं अपनी ही बीबी पर शक, जानें पूरी सच्चाई

पति पत्नी का रिश्ता खट्टा मीठा रिश्ता है। इसमें प्यार और तकरार चलती रहती है। इस रिश्ते की बुनियाद विश्वास पर टिकी होती है। अगर आपके रिश्ते में विश्वास ना हो तो रिश्ता टूट भी सकता है। पति पत्नी का रिश्ता जिंदगी भर का होता है। इसलिए इस रिश्ते में विश्वास का होना बहुत जरूरी होता है। पति पत्नी के रिश्ते में शक की जगह नहीं होनी चाहिए।
इस कारण पति करने लगते है शक:
# कभी-कभी पत्नी का बहुत ज्यादा खूबसूरत होना भी पति के शक का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर पत्नी की उम्र कम और पति की ज्यादा है तो पति के मन में शक की भावना आ जाती है। 
# पति का प्यार कभी-कभी जुनून की हद तक चला जाता है जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ आक्रामक व्यवहार करने लगता है। 
# पति और पत्नी को कभी भी एक दूसरे से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिए। अगर पत्नी अपने रिश्ते में ईमानदारी रखेगी तो पति कभी भी उसके ऊपर शक नहीं करेगा।
# अगर कोई पत्नी अपने पति की गैरमौजूदगी में बार बार अकेले बाहर जाती है तो पति उसके ऊपर शक करने लगता है। इसलिए अगर पत्नी को कहीं बाहर जाना है तो पहले अपने पति को बता दे। 
# वैसे तो सभी लड़कियों और महिलाओं को सजने सँवरने का शौक होता है, पर कभी-कभी ज्यादा सजने सँवरने के कारण पति अपनी पत्नी पर शक करने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button