फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

आगरा में 22 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होः मुख्य सचिव

Alok Ranjan csलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि आगरा में पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए कम से कम 22 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि आगरा के विकास के लिए क्रियान्वित योजनाओं के कार्यों को निर्धारित माइल स्टोन के अनुसार पूर्ण कराने हेतु निरन्तर अनुश्रवण एवं अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा में पेयजल की समस्या के समाधान एवं निराकरण हेतु प्रबन्ध निदेशक जल निगम आगामी 08 अगस्त के पूर्व स्वयं आगरा जाकर निराकरण करायें। उन्होंने कहा कि आगरा रिंग रोड परियोजना के कार्याे में गति लाई जाय तथा यमुना के ब्रिज को लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ता के साथ बनवाया जाय। उन्होंने कहा कि आगरा शहर के लिए पेयजल की आपूर्ति हेतु लगभग 2800 करोड़ रूपये लागत की गंगा वाटर परियोजना का कार्य आगामी 2017 तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे हेतु आवश्यक भूमि का अर्जन राजस्व विभाग यथाशीघ्र कराये।

Related Articles

Back to top button