उत्तर प्रदेश

आजादी संरक्षण के साथ ही बुराइयों से भी स्वतंत्र रहें छात्र -अरुणिमा सिन्हा

आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

लखनऊ। बिजनौर-चद्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में 71वॉं स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सुश्री पद्मश्री अरूणिमा सिन्हा, संस्था के चेयरमैन सी.बी. यादव एवं आर्यकुल कालेज के चेयमैन के.जी. सिंह एवं महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक सशक्त सिंह ने प्रातः 8ः30 बजे आर्यकुल प्रांगण में बडे ही हर्षोल्लास के वातावरण में झंडारोहण किया एवं तत्पश्चात् सभी ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया। इससे पूर्व छात्रों ने शानदार परेड निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने छात्रों को अपने उद्बोधन में देश की स्वतन्त्रता संरक्षण के साथ ही साथ अपनी व्यक्तिगत बुराईयों से भी स्वतन्त्र रहने की सीख दी। संस्था के चेयरमैन सी.बी. यादव एवं महाविद्यालय के चेयरमैन के.जी. सिंह ने भी अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने एवं देश प्रेम को हृदय में संजोय रहने की सीख दी।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन विद्यालय के सेमिनार हाल में किया गया। जिसमें देश की एकता एवं सौहार्द का संदेश देने वाली स्किट्स, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। कई छात्र-छात्राओं ने स्वतन्त्रता दिवस से सम्बन्धित अपने उद्बोधन भी दिये। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्ध निदेशक श्री सशक्त सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए सवतन्त्रता को सही मायने में अपनाने एवं जीने की शिक्षा देते हुए सभी से अनुशासन में रहने, सबका आदर करने, सौहार्द से रहने एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखने हेतु संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विद्यालय के डीन प्रोफेसर आर.के. जोहरी, रजिस्ट्रार श्री सुदेश तिवारी, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष आदित्य सिंह, मैनेजमेंट व एजुकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा अंकिता अग्रवाल के साथ ही एच.आर. प्रमुख नेहा वर्मा एवं शिक्षकों में बाल कृष्ण सिंह, स्तुति वर्मा, रोहित मोहन, स्वाती सिंह, डा0 नवनीत बत्रा, संचालिका मिश्रा, डा0 शशांक तिवारी, प्रियंका तिवारी, अब्दुल रब खान, गीता मिश्रा, प्रणव पाण्डेय, धनेश प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button