अपराधटॉप न्यूज़

आठ महीने से पति ने पत्नी को किया था घर में कैद, पुलिस ने छुड़ाया

img_20160910013523उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पुलिस ने घर के कमरे में आठ महीनों से कैद एक महिला को छुड़ाया है।

घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र रसूलपुर तरेता गांव की है। मुक्त कराई गई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कप्तान कृपाशंकर सिंह को ट्विटर पर मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जगदेव सोनी ने अपनी पत्नी कंचना देवी को आठ महीने से घर के एक कमरे में बंद कर रखा हुआ था। जोड़े का 9 महीना का एक बच्चा भी है। दोनों की शादी दो साल पहले ही हुई थी। बच्चा पैदा होने के बाद महिला को लकवा मार गया। जिसकी वजह से वो चलने-फिरने में असमर्थ हो गई। इलाज कराने की जगह पति ने उसे एक कमरे में उसे कैद कर दिया। वहीं बच्चे को लेकर वह दूसरे कमरे में रहता था। महिला उसी कमरे में एक बिस्तर पर पड़ी थी। उसी में शौच भी किया करती थी।
कोतवाल आरके गौतम पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो पति बाहर ही मिल गया। कमरा खोला तो उसमें गंदगी और दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल था। किसी तरह से महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना की पुष्टि करते हुए कोतवाल ने बताया कि कप्तान के पास ट्विटर पर किसी ने ये जानकारी दी थी। जैसे ही सूचना मिली महिला को मुक्त करा लिया गया। बताया जा रहा है कि पति नशेड़ी प्रवृत्ति का है। यह उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी के मरने के बाद उसने कंचना देवी से दूसरी शादी की थी।
 

 

Related Articles

Back to top button