दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

‘आप’ ऐतिहासिक जीत की ओर, किरण बेदी हारीं

Aap delhiनई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। रुझान बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा और कांग्रेस रुझानों में काफी पीछे चल रही है। सभी नतीजे दिन में एक बजे तक आने की उम्मीद है। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच माना जा रहा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, मतणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दिन में एक बजे तक सभी नतीजे सामने आ जाने चाहिए। मतदान के बाद आए सभी सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में आप को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। एक एक्जिट पोल में तो आप को 70 सदस्यीय सदन में 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 2013 में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन को 32 सीटें, आम आदमी पार्टी को 28 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिली थीं।

Related Articles

Back to top button