दिल्लीफीचर्ड

आप नेताओं पर पहले भी होते रहे हैं स्याही और अंडे-जूतों से हमले,

manish_1474307088दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर स्याही फेंके जाने की घटना की निंदा करने के साथ ही आम आदमी पार्टी को स्याही जैसे प्रकरण का जन्मदाता पार्टी करार दिया है। 
माकन ने प्रकरण को लेकर कहा है कि ऐसी कार्रवाई स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। माकन ने जारी बयान में कहा है कि स्याही फेंके जाने जैसे प्रकरणों की आप जन्मदाता पार्टी है। जूता फेंकने वाले को इन्होंने विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनवा दिया। यही वजह है कि जब ये सत्ता में आए हैं तो बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। 

आप नेताओं को अब यह समझ जाना चाहिए कि जनता इस पार्टी की असलियत जान चुकी है। आप सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री काम न करने के बहाने ढूढंते रहते है। दिल्ली का विकास ठप हो गया है। 

 

Related Articles

Back to top button