फीचर्डराजनीति

आम आदमी पार्टी के एक और विधायक सहीराम पहलवान के खिलाफ एफआईआर

am-18नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ पुलिस में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। ताजा मामला तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक सहीराम पहलवान का है। उन पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार योगेंद्र बिधूड़ी नाम के शख्स ने सहीराम पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सेक्शन 324, 341 और 506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पिछले सप्ताह पार्टी की विधायक सरिता सिंह पर घूस लेने का आरोप लगा था। उनकी भी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। लगातार आम आदमी पार्टी के विधायकों पर केस दर्ज हो रहे हैं। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान पर भी एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। इससे पहले आप विधायक संदीप कुमार की सेक्स सीडी के सामने आने से काफी विवाद हुआ और उन्हें मंत्रिपद से हटा दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button