उत्तर प्रदेश

आर्यकुल : छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने लिया ‘नये भारत का संकल्प’

लखनऊ। बिजनौर-चद्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा निर्देशित कार्यक्रम ‘नये भारत का संकल्प‘ आयोजित किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएॅं, शिक्षक, कर्मचारी एवं प्रबन्धन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में अति उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम मंत्रालय द्वारा पूर्व निर्धारित समय प्रातः 9:30 बजे प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन के.जी. सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम एवं उसके सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन घटनाक्रमों पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी ने छः बिन्दुओं के ‘नये भारत का संकल्प‘ सभी उपस्थित लोगो से शपथरूप में उच्चारित करवाया एवं सभी ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्ध निदेशक सशक्त सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को इस संकल्प को मूर्तरूप देने हेतु पूरी शक्ति से जुट जाने का आवाह्न किया।

कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के डीन प्रोफेसर आर.के. जोहरी, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष आदित्य सिंह, मैनेजमेंट व एजुकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा अंकिता अग्रवाल के साथ ही एच.आर. प्रमुख नेहा वर्मा एवं शिक्षकों में बाल कृष्ण सिंह, स्तुति वर्मा, रोहित मोहन, स्वाती सिंह, नवनीत बत्रा, संचालिका मिश्रा, डा0 शशांक तिवारी, प्रियंका तिवारी, अब्दुल रब खान, गीता मिश्रा, प्रणव पाण्डेय एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button