अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

आव्रजन सुधार कानून के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

am1 (550 x 350)न्यूयॉर्क (एजेंसी), अमेरिका में भारी मात्रा में आव्रजन कानून का विरोध किया जा रहा है, आव्रजन सुधारों और 1.1 करोड़ अपंजीकृत प्रवासियों के सामने मौजूद कानूनी अनिश्चितताओं को दूर करने की मांग के लिए हजारों लोग अमेरिका की सड़कों पर उतर आए। लगभग 3000 प्रदर्शनकारियों ने प्रसिद्ध ब्रूकलीन ब्रिज की ओर मार्च करने से पहले न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों में अधिकतर लोग एशियाई, हिस्पैनिक और अरब मूल के थे। इसी तरह एक प्रदर्शन केल्फोरनिया में हॉलीवुड में किया गया। कुल 160 अमेरिकी शहरों में प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। `मार्च फॉर डिग्निटी एंड रिस्पेक्ट’ का आयोजन न्यूयॉर्क इमीग्रेसन कोआलिसन और अपंजीकृत कर्मचारियों को वैधता देने की मांग करने वाले समूहों ने किया। अधिकारियों के आकलन के अनुसार, अकेले न्यूयॉर्क में ही अपंजीकृत कर्मचारियों की संख्या लगभग पांच लाख है। इनमें अधिकतर लोग हिस्पैनिक हैं और पड़ोसी मेक्सिको से हैं। कई लोग मध्य और दक्षिणी अमेरिका से हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इन अपंजीकृत कर्मचारियों को नागरिकता देने का एक रास्ता निकाला है लेकिन विपक्ष के रिपब्ल्किन सदस्यों के साथ सहमति नहीं बन पाई। इसलिए यह रास्त भी अभी बंद हो गया है। इसलिए अब अप्रवासी लोगों के लिए वापस जाने से पहले विरोध करने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है।

Related Articles

Back to top button