जीवनशैली

इन आसान उपायों से मिनटों में मिलेगी आपको दमकती त्वचा !!

शहर में रहने का मतलब है बढ़ते हुए प्रदूषण के बीच रहना। अगर आप भी शहर में रह रही हैं, तो सेहतमंद त्वचा के लिए आपको भी ब्यूटी के नियम तय करने चाहिए। इसके लिए ज़रूरी नहीं है कि आपको महंगे स्पा और फैशियल की ही ज़रूरत पड़े। आप भारत की पुरानी संस्कृति आयुर्वेद को भी अपना सकती हैं, जो प्राकृतिक चीज़ों से आपको दमकती हुई त्वचा दे सकता है।

सबसे अच्छी बात है कि आप इन चीज़ों से घर पर ही फेसपैक तैयार कर सकती हैं। नीम के पत्तों से लेकर चंदन, हलदी पाउडर, गुलाब जल, घी, तुलसी, कसूरी मेथी और ड्रायफ्रूट्स तक, आयुर्वेद का उद्देश्य प्राकृतिक चीज़ों का उपयोग कर त्वचा को पोषण देना और खूबसूरत बनाना है।

यहां तक कि ग्वीनेथ पैल्ट्रो, मडोना, डेमी मूर, हैल बैरी और किम कर्दाशियान जैसी हॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ भी कई बार इस पंचकरमा ट्रीटमेंट के बारे में बात कर चुकी हैं।

क्या है आयुर्वेद

आयुर्वेद भारत का प्राचीन विज्ञान है। इसके उपचार के साइड इफेक्ट्स नहीं होते। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपकी रसोई में आसानी से पाई जा सकती है। जैसे कि बालों के लिए मास्क बनाने के लिए आपको बेसन, कड़ी पत्ते और दही की ज़रूरत पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे आयुर्वेद की मदद से कैसे खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।

1. पपीता और मुल्तानी मिट्टी

प्रदूषण की वजह से हुए त्वचा पर नुकसान को आप पपीते और मुल्तानी मिट्टी से दूर कर सकती हैं। पपीता जहां टैनिंग को दूर करता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर मौजूद धूल और गंदगी को दूर करती है और साथ ही पिंपल्स को दूर करती है।

कैसे बनाएं

एक कटोरे में पपीते को मैश कर लें और इसमें शहद, नींबू का रस, चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।

2. उबटन

उबटन खूबसूरती का सदियों पुराना उपाय है, यह आयुर्वेदिक सामग्री का मिश्रण होता है। पारंपरिक तौर पर, दुल्हनों और दुल्हों को शादी से पहले खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा के लिए शादी से पहले लगाया जाता है। माना जाता है कि इसे लगाने से चेहरा बेदाग़ और चमकता है।

कैसे बनाएं:

इसे बनाने के लिए हल्दी, बेसन, चंदन का पाउडर, गुलाब जल और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगा लें।

3. हरी मूंग दाल

मूंग दाल सदियों से खूबसूरत त्वचा के लिए इस्तेमाल की जा रही है। ये न सिर्फ बेजान त्वचा में जान डालती है, बल्कि स्किन का रंग हल्का भी करती है। मूंग दाल से त्वचा पर स्क्रब करने से चेहरे के बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।

कैसे बनाएं:

मूंग दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें, अब इसमें चंदन और संतरे की छिलके के पाउडर को मिला लें। इसमें नींबू का रस, गुलाब जल और कड़ी पत्तों को मिला लें। वहीं, त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने के लिए, दाल को रातभर भिगोकर रखें और उसमें शहद मिला लें। इसके अलावा टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए मूंग दाल पाउडर में दही मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद धो लें।

4. नीम का मास्क

एक्ने और किसी भी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने के लिए नीम से बेहतर और क्या है। नीम एक ग़ज़ब का टोनर भी होता है।

कैसे बनाएं:

नीम की पत्तियां लें और उसे पीस लें। इसमें नींबू के रस के साथ पानी मिला लें। इस मास्क को चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसमें आप चंदन का पाउडर भी मिला सकती हैं। चेहरे के दाग़ धब्बों को मिटाने के लिए नीम के पेस्ट में गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

Related Articles

Back to top button