Lifestyle News - जीवनशैली

इन आसान तरीकों को अपनाकर होली के पक्के रंग को उतारे !

रंगों का त्योहार होली, देश दुनिया में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस पर्व में लोग बैर की भावना को त्यागकर एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होली को लोग दिल से मानते हैं। हालांकि, होली खेलने के समय जितनी खुशी दिल मे होती है। इससे कहीं ज़्यादा दुख और गुस्सा रंग छुड़ाने के समय आता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप त्वचा में लगे होली के रंग को बड़ी आसानी से हटा सकते हैं।

शहद और नींबू

नींबू ज़िद्दी से ज़िद्दी दाग़ को मिटाने में कारगर है। खासकर, स्किन से होली के रंग को हटाने में नींबू बहुत असरदार है। इसके लिए आप एक छोटी सी कटोरी में दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे से रंग का जिद्दी दाग़ झट से गायब हो जाता है। आप चाहे तो नींबू को दो भागों मे काटकर उससे अपने चेहरे को स्क्रब कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो कि रंग को हटाने में मददगार होता है।

गुनगुना पानी

होली के ज़िद्दी दागों को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ और गुनगुने पानी से धोएं। ध्यान रखें कि जब भी आप अपने चेहरे से रंग के दाग़ को हटाएं तो सबसे पहले चेहरे को पानी से धोएं। इसके बाद फेस वॉश का प्रयोग करें।

मुल्तानी मिट्टी

आप चाहें तो अपने चेहरे से रंग को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को पानी मे मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरा पर मसाज करें। जब मिट्टी सूख जाए तो चेहरे को ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से होली का रंग का मिनटों मे गायब हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button