जीवनशैली

इन कारणों से ज्यादातर लडक़े छोटे कद की लड़कियों को करते है पसंद

ज्यादातर लडक़े शार्ट लड़कियों को पसंद करते है। क्योंकि छोटे कद की लडकियां ज्यादा क्यूज होती हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि जहां लडकियां लंबे चौड़े लडक़ो को पसंद करती है। वहीं लडक़ों को भी शार्ट लडकियां पसंद आती है। इसके अलावा भी ऐसी ढ़ेरों वजहें हैं जिसके कारण लडक़ो को छोटे कद की लडकियां लुभाती हैं।

लडक़ो को लगता है कि जो लडकियां कम हाइट की होती है वो काफी विश्वसनीय होती है। और लडक़े उनके साथ में अपने आप को कम्फर्टेबल फील करते है। वही कम हाइट की लड़कियां लंबी लड़कियों की तुलना में काफी ज्यादा रोमांटिक होती है। लेकिन इन सबसे अलग वो कौन-कौनसी ऐसी भी बातें है जो लडके छोटे कद की लड़कियों को पसंद करते है। आइए जानते है।

क्यूटनेस के साथ केयर भी…
रिसर्च के मुताबिक, जो लड़कियां छोटे कद की होती हैं वो क्यूट तो होती ही हैं साथ में वे लंबी लड़कियों की तुलना में केयरिंग भी अधिक होती हैं। आपको कभी परेशान देख वह हर ऐसी कोशिश करने लगती है जिससे आपका मूड ठीक हो सके। जब अपकी क्यूट गर्लफ्रेंड आपका इतना केयर करती है तो आपका मूड खुद ही ठीक हो जाता है।

झप्पी देना…
आपकी गर्लफ्रेंड जब भी आपको झप्पी देती है तो उसका सर ठीक आपके सीने तक पहुंचता है। ऐसे में वह आपकी दिल की धडक़न को साफ-साफ सुन सकती है। लडक़ों को यह पल बहुत ही प्यारा लगता है और वे चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड बार-बार उनसे इस तरह गले मिले। उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा गले मिलते हुए उनकी कमर को पकडऩे से भी बहुत अच्छा महसूस हाता है।

माथे को चूमना…
अगर गर्लफ्रेंड का कद छोटा होता है तो उसके माथे को चूमने में लडक़ों को बेहद सहुलियत महसूस होती है। दूसरी तरफ जब आपकी गर्लफ्रेंड भी ऐसा करती है तो आप नहीं चाहते कि यह पल कभी भी खत्म हो।

मदद के साथ प्यार…
आपकी गर्लफ्रेंड कोई ऊंची चीज उतारना चाहती है पर पहुंच नहीं पा रही ऐसे में आप जब उसकी मदद करते हैं तो वह क्षण अपने आप ही रोमांटिक बन जाता है। दूसरी तरफ अगर किसी काम में आपकी छोटी कद की गर्लफ्रेंड आपकी मदद के लिए आए तो वह पल इतना क्यूट हो जाता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को हग करने से खुद को रोक नहीं पाते।

अपनी उम्र से कम दिखती हैं छोटे कद की लड़कियां…
छोटे कद की लडकियां अक्सर अपन उम्र से कम दिखती हैं। इनकी क्यूट हरकतें आपको बार-बार मुस्कराने की वजह देती हैं। अक्सर छोटे कद की लडकियां प्यारी होने के साथ-साथ भावुक भी होतीं हैं। और सबसे अहम बात जो है कि छोटे कद की लडकियां अधिक खर्चीली भी नहीं होती। वे सिर्फ आपका प्यार पाकर ही खुश रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button