जीवनशैली

इन घरेलू उपायों से आसानी से पाएं घनी और खूबसूरत पलकें !

इसमें कोई शक़ नहीं कि खूबसूरत आंखें हर किसी के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और लंबी हों, तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यही कारण है कि घनी पलके हर लड़की की चाहत होती हैं। हर लड़की के मन में यही सवाल बार-बार आता है कि पलकें कैसे बढ़ सकती हैं। इसके लिए आंखों के मेकअप से पलकों को घना बनाया जाता है, या फिर आर्टिफिशियल लैशेज़ लगाकर।

अगर आप भी कुछ इस तरह से ही अपनी पलकें घनी करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप घनी पलकें पा सकती हैं।

तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप अपनी पलकों को घना कर सकती हैं:

1. अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में भारी मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों को घना और मज़बूत बनाता है। ये बालों के रोम छिद्रों को भी पोषण देता है।

2. तिल का तेल

घनी पलके चेहरे पर चार चांद लगा देती हैं, लेकिन अगर आपकी पलकें प्राकृतिक रूप से ऐसी नहीं है तो आप इसके लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिल के तेल में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पलकों को मज़बूत और घना बनाते हैं।

3. ज़ैतून का तेल

घनी और लंबी पलकों के लिए ज़ैतून का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड पलकों को न सिर्फ मज़बूत बनाता है बल्कि लंबा भी करता है।

4. बादाम का तेल

सिर्फ बदाम ही नहीं बल्कि बादाम का तेल भी काफी असरदार होता है। रात को सोने से पहले बादाम के तेल को पलकों पर लगाएं और सुबह उठकर धो ले। इसमें मौजूद विटामिन-ए पलकों को जल्दी घनी और मज़बूत बनाता है।

5. नारियल का तेल

लंबी पलकों वाले लोगों की आंखें काफी आकर्षक और मासूम लगती हैं। रात को सोने से पहले नारियल के तेल को रुई से अपनी पलकों की जड़ों पर लगाए। सुबह उठकर इसे धो लें।

6. एलोवेरा जेल

एलोवेरा के कई फायदों में से एक पलकों के लिए भी है। बालों और स्किन के साथ ये पलकों को भी खूबसूरत बनाने में मदद करता है। सुंदर पलकों के लिए सप्ताह में तीन बार ताज़ा एलोवेरा जेल को निकालकर पलको पर लगाएं। एलोवेरा में मौजूद विटामिन्स से पलकें घनी बनती हैं।

7. पेट्रोलियम जेली

जी हां, आपने सही पढ़ा। पेट्रोलियम जेली का नाम देख आप हैरान ज़रूर हो गई होंगी लेकिन ये वास्तव में पलकों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से भी पलकों को घना और मज़बूत बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button