जीवनशैली

इन वजहों से गंजे मर्दों पर जल्दी फिदा हो जाती हैं लड़कियां

वो जमाना अब नहीं रहा, जब लड़कियां शादी के लिए खूबसूरत घने बालों वाले लड़कों को पसंद करती थीं। बदलते वक्त के साथ लड़कियों की पसंद में भी काफी बदलाव आया और गंजे लड़कों ने उनका दिल जीत लिया। आपको सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।किसी के प्रति आकर्षित होना या ना होना ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है, जरूरी नहीं आपको जो चीज पसंद हो वही चीज दूसरे व्यक्ति को भी पसंद हो।
इन वजहों से गंजे मर्दों पर जल्दी फिदा हो जाती हैं लड़कियां
कई पुरुष अपने गंजेपन को छिपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, कभी बचे हुए बालों से खाली सिर को ढकने की कोशिश तो कभी टोपी लगाए घूमते रहना।क्या आप जानते हैं कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें गंजे मर्द बेहद पसंद आते हैं। अगर आप अपने बालों के झड़ने से परेशान हो रहे हैं तो चिंता छोडिए आजकल औरतों को मर्दों का गंजापन काफी हॉट लग रहा है।हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, 1000 महिलाओं को पुरुषों की तीन श्रेणियां दिखाई गई। पहली कैटेगरी में ऐसे मर्दों को शामिल किया गया जिनके घने बाल थे, दूसरी कैटेगरी में ऐसे मर्द थे जिनमें हल्का गंजापन था और तीसरी श्रेणी में बिल्कुल क्लीन शेव सिर रखने वाले पुरुष शामिल थे। रिसर्च के दौरान ज्यादातर महिलाओं को तीसरी कैटेगरी वाले क्लीन शेव मर्द पसंद आए।

Related Articles

Back to top button