अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान ने माना अगर भारत से युद्ध हुआ तो हार सकता है पाकिस्तान

नई दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना कि भारत के साथ पारंपरिक युद्ध में पाक को हार मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश पारंपरिक युद्ध में हारने लगता है तो उसके पास दो ही विकल्प होते हैं, या तो वह सरेंडर करे और या फिर अंत तक आजादी की लड़ाई लड़े। पाकिस्तानी अंत तक लड़ाई लड़ते हैं, इसलिए जब परमाणु शक्ति से संपन्न देश लड़ेंगे तो इसके अपने नतीजे होंगे।

इमरान ने कतर के मीडिया ग्रुप अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं हमेशा से युद्ध के खिलाफ रहा हूं। मेरा मानना है कि युद्ध किसी समस्या को नहीं सुलझाता। चाहे वियतनाम की लड़ाई देख लीजिए या इराक की। युद्ध की वजह से कुछ अन्य समस्याएं जरूर खड़ी हो गईं जो कि उन परेशानियों से ज्यादा बड़ी हैं, जिसके लिए युद्ध लड़ा गया।” 

Related Articles

Back to top button