राज्यराष्ट्रीय

इलाहाबाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या

murder logoइलाहाबाद। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में मंगलवार की रात अशोक सिंह (62) और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह (58) की किसी वजनदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह अखबार बांटने वाला उनके घर पहुंचा तो दंपति का खून से लथपथ शव देख चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी निकले और ग्राम प्रधान को कत्ल की जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी में रह रहे अशोक के पुत्रों के बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंडिया के ढोकरी गांव में रहने वाले अशोक सिंह खेती-बाड़ी करते थे। उनकी तीन संतानों में बड़ा पुत्र अभिषेक वाराणसी में एचडीएफसी बैंक की मुगलसराय शाखा में प्रबंधक है। छोटा अतुल सिंह भी उसी बैंक में ऋण विभाग में प्रबंधक का कार्य देखता है। बेटी सपना की शादी हो चुकी है। वह ससुराल में रहती है। गांव में सुरेंद्र व उनकी पत्नी अकेले रहते थे। रोज की तरह व मंगलवार रात भी उर्मिला के साथ बाहर बरामदे में सोए थे। सुबह हॉकर लल्लन अखबार पहुंचाने गया तो देखा कि सुरेंद्र चारपाई से नीचे गिरे हैं। उनके हाथ रस्सी से बांधे गए हुए हैं और नाक से खून रिस रहा है। उर्मिला के हाथ को रुमाल से बांधा गया था। वह भी खून से लथपथ थीं। यह देख लल्लन के मुंह से चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले तो वह भी बुजुर्ग दंपति का शव देखकर दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी हंडिया समर बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। घंटों की तहकीकात के बाद भी फिलहाल पुलिस के हाथ कातिलों का कोई सुराग नहीं है। प्रथम दृष्टया पुलिस का यह मानना था कि संभव है हत्या लूट के इरादे से की गई हो मगर हत्यारे कत्ल करने के बाद घर के अंदर नहीं घुसे। अंदर रखा सारा सामान ज्यों का त्यों था। मां-बाप के कत्ल की सूचना पाकर गांव पहुंचे बेटे अभिषेक व अतुल ने बताया कि उनके माता-पिता सोने की मोटी चेन पहनते थे वह गायब है।

Related Articles

Back to top button