उत्तर प्रदेशराज्य

इश्क पर लगी बंदिश तो, लड़की ने खुद को मारी गोली

murder-in-love_1462950486इलाहाबाद के सरायइनायत इलाके में एक लड़की को इश्क में घरवालों की बंदिश रास नहीं आई। इश्क का जुनून लड़की में इस कदर हावी था कि उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घर के अंदर फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में पड़ गए।
 

लोग पहुंचे तो लड़की खून से लथपथ तड़प रही थी। परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल भागे। रामबाग के एक निजी अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं सूचना पाकर सरायइनायत पुलिस पहुंची। घरवालों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है। लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले एक शख्स की छोटी बेटी ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसका गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ महीने पहले उसने लड़के के साथ घर छोड़ दिया था लेकिन बाद में वापस आ गई। इसके बाद घरवालों ने उसकी सगाई कर दी। बताते हैं कि युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी।

Related Articles

Back to top button