राज्य

इस्काॅन मंदिर में ढोल बजा तो लोगों को पीटा

iskcon-temple-attacked-in-bangladesh---1_57cab9cba0c31ढाका।बांग्लादेश के सिलहट जिले में इस्काॅन मंदिर के समीप हमला हो गया। दरअसल यह हमला नमाज के दौरान कीर्तन करने और ढोलक बजाने को लेकर हुआ। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई जिसके कारण एक बड़ी अनहोनी होते – होते टल गई। मिली जानकारी के अनुसार काजोलशाह क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद इस्काॅन मंदिर में हमला हो गया। दरअसल इस हमले के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

ऐसे में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। ऐसे में करीब 15 लोगों को पकड़ लिया। इस मामले में एक महिला सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को उस्मानी मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवा दिया गया है। दरअसल हिंसा भड़कने के दौरान पुलिस ने रबर के फायर किए। ऐसे में कुछ लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में कीर्तन और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता चल रही थी ऐसे में बाहर से कुछ लोगों ने मंदिर में पत्थर फैंकना भी प्रारंभ कर दिया। पत्थर फैंकने वालों ने आरोप लगाया कि जुमे की नमाज के दौरान मंदिर में ड्रम बजाया गया था। जिसके बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भड़क गया।

Related Articles

Back to top button