जीवनशैली

इस जगह आपके चेहरे पर है ‘तिल’ तो, आने वाले समय में आपको होगा फायदा ही फायदा

img_20161022025423

बच्चे के जन्म के साथ ही उसके शरीर पर कई तरह के MARKS होते हैं। कुछ ऐसे जो बेहद अजीब भी होते हैं। इन्हें हम BIRTHMARK कहते हैं। जो तरह-तरह की वैरायटी के होते हैं।

 किसी के शरीर पर काला धब्बा होता है तो किसी के शरीर पर एक मिनार की आकृति का निशान। समुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह प्रत्येक निशान उस बच्चे से जुड़ा होता है जो ना केवल उसके आने वाले, बल्कि बीते हुए समय के बारे में भी बताता है।
– तिल का निशान
खैर गहराई में ना जाते हुए हम इन सभी बर्थमार्क्स में से एक निशान ‘तिल’ की बात करने जा रहे हैं। जो काले रंग का गोलाकार होता है, जिसकी साइज़ राई के दाने जितनी छोटी या फिर काली मिर्च जैसी बड़ी भी हो सकती है। आपको बता दे कि ऐसे तिल व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाता है।
– चरित्र और भविष्य बताता है
इतना ही नहीं उसका आने वाला समय यानी कि उसका भविष्य कैसा होगा, किस प्रकार का कठिनाइयां आ सकती हैं, यह सब कुछ बताता है। आगे की स्लाइड्स में जानें शरीर के किस अंग पर किस प्रकार का तिल कैसे चरित्र का विवरण देता है। लेकिन शरीर पर तिल का होना केवल सौभाग्य या दुर्भाग्य का संकेत नहीं देता बल्कि यह इंसान की अंदरूनी चाहत को अच्छी तरह बयां करता है।
-. व्यक्ति के चेहरे के तिल
तो आज हम आपको व्यक्ति के चेहरे के किस भाग पर तिल होने से उसके व्यक्तित्व पर इसका क्या असर होता है, इसके बारे में बताएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के दोनों भौंहों के बीच में तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। भौंहों के बीचोबीच मौजूद तिल उनकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए होता है। कहते हैं कि ये लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं।
– आंख के कोने पर तिल
लेकिन यदि किसी व्यक्ति के चेहरे की दाहिनी आंख के कोने पर तिल हो तो वह बहुत भावुक होता है। ऐसे लोग दूसरों से जलन रखने वाले भी हो सकते हैं, क्योंकि यदि उन्हें सफलता प्राप्त नहीं होती तो वे हताश होकर किसी को भी अपना दुश्मन मान लेते हैं।
– दाहिनी आंख की पलक पर तिल
इसके बाद यदि किसी की दाहिनी आंख की पलक पर तिल हो तो ऐसे लोग बौद्धिक क्षमता के मामलों में अन्य लोगों से काफी आगे होते हैं। इन्हें बुद्धि संबंधित कार्य करने में काफी आनंद मिलता है, इसलिए वे आसानी से उनमें सफल भी जाते हैं। लेकिन यदि दाहिनी आंख के नीचे तिल हो तो ऐसे लोग बेहद कामुक होते हैं।
– एक से अधिक तिल
ये लोग प्रेम के मामले में दूसरों से अधिक भावुक होते हैं। साथ ही इन्हें दूसरों की मदद करना भी अच्छा लगता है। लेकिन शरीर पर एक से ज्यादा तिल का होना भी आम बात है, इसलिए यदि किसी की दाईं आंख के नीचे और साथ ही नाक के पास भी तिल होता है, तो ऐसे लोग स्वभाव से रहस्यमयी होते हैं।
  नाक पर तिल
इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यदि नाक के प्रारंभिक स्थान पर ठीक बीच में तिल हो तो ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं। नाक के अलावा आजकल आमतौर पर लोगों की आंखों के पास भी भिन्न-भिन्न प्रकार के तिल देखने को मिलते हैं।
– बाईं आंख के नीचे तिल
तो यदि आपकी बाईं आंख के नीचे और नाक के पास तिल है, तो माफ कीजिए लेकिन हो सकता है कि आप दूसरे लोगों से जलन रखने वाले हैं। पर इसमें कोई बुराई नहीं हैं, क्योंकि इसका एक कारण यह है कि आप खुद के लिए अधिक सोचते हैं और यह स्व: सुधार के लिए जरूरी भी है।
– आंख के ठीक नीचे तिल
इसके अलावा यदि आपकी बाईं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो आप कामुक स्वभाव के हैं। इसका सबसे अधिक फायदा आपके जीवनसाथी को होगा, क्योंकि आपके इस स्वभाव का असर आपके साथी पर जरूर दिखाई देता है। लेकिन यदि यह किसी ऐसे इंसान की आंख पर हो जिसे समय-समय पर कपड़ों की तरह ही प्यार भी बदलने की आदत हो तो वे किसी भी बाहरी से शारीरिक संबंध बनाने जो तयार होते हैं। परन्तु जिन लोगों की बाईं आंख के कोने के पास तिल हो, वह अपने प्रेमी के लिए लड़ाई-झगड़ा करने वाले होते हैं।
 

Related Articles

Back to top button