जीवनशैली

इस तरह बढ़ाइए मॉनसून में जिंदगी का रोमांस

07-06-dating-a-foreigner-060812भारत की गर्मियां इस कदर जुल्म ढाती हैं कि अच्छा-खासा रोमांटिक इंसान भी रोमांस को भूल जाता है। फिर आता है मॉनसून… जो अपने साथ रोमांस भी जीवन में बरसाता है। इस ठंडक बढ़ाते मौसम में आप भी अपने जीवन में रोमांस लौटाइए। इन आईडियाज पर गौर फरमाया जा सकता है…

बारिश का असली मजा तो घर पर ही लिया जा सकता है। इस रोमांटिक मौसम में अपनी ‘कैजुअल लीव्स” को भुनाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बढ़िया खाना ऑर्डर कीजिए और पूरा दिन घर पर बिताइए। मौसम को निहारते हुए जब थक जाएं तो एक फिल्म भी डीवीडी पर देखी जा सकती है।

अगर आप इतने किस्मत वाले नहीं है कि समुद्र किनारे रहते हैं तो कोई बात नहीं। शहर के आसपास किसी भी नदी या झील के किनारे पर दिन बिताने तो जा ही सकते हैं। लहरों के साथ बूंदों को बरसते देखने से ज्यादा रोमांटिक कुछ नहीं हो सकता। यह अद्भुत समय आप दोनों को लंबे समय तक याद रहने वाला है।

जरूरी नहीं कि आने वाला वीकेंड आप शहर के शोरगुल में बिताए। शहर के आसपास किसी खूबसूरत जगह की ओर रुख कीजिए। वीकेंड पर बारबेक्यू भी प्लान किया जा सकता है। यह दो-एक दिन आपको किसी भी लंबे ब्रेक से ज्यादा सुकूनदायक महसूस होंगे, यह तो तय है।

बारिश में गीला होना अगर आपको पसंद नहीं है, फिर भी बरसती बूंदों को महसूस किया जा सकता है। बरसते पानी में ड्राइव का भी अपना ही मजा होता है। इसे मजे को वाकई कोई बेहद रामांटिक ही महसूस कर सकता है, सड़क के गड्ढे और ट्रेफिक में भी लोग उलझ जाते हैं और इससे आगे सोच नहीं पाते। जरूरी नहीं कि आप सड़क किनारे खड़े भुट्टे वाले को ढूंढते रहें, सिर्फ अच्छा संगीत भी हर कमी पूरी कर सकता है।

ये चीजें हैं पास, तो चिंता की नहीं बात

  1. सही खाना ही अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए जिम्मेदार होता है। वाकई खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो दिमाग के लिए अमृत का काम करती हैं।
  2. ये हैं मॉनसून की ट्रेंडी हेअर स्टाइल्स
  3. मौसम बदल गया है और बालों को संवारने का अंदाज भी। इस भीगे मौसम में ये अंदाज चलन में रह सकते हैं क्योंकि सेलेब्स इन्हें जमकर अपना रहे हैं…
  4. दीपिका पादुकोण का यह अंदाज फ्यूचरिस्टिक है। उनका यह वॉल्यूमिनस कमाल का है, खासकर जब बोल्ड कैट आइज कर रखी हों।
  5. दीया इतनी खूबसूरत सिर्फ इसलिए नजर आ रही हैं क्योंकि उन्होंने अपने बालों को बेहतरीन ढंग से बांधा है। लूज वेवी स्ट्रेंड्स का यह कमाल है।
  6. प्रियंका अक्सर अपने बालों के साथ प्रयोग करती रहती हैं लेकिन यहां पर उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया सिर्फ एक क्यूट बन बना लिया।

Related Articles

Back to top button