ज्ञान भंडार

इस महीने तीन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर

सितंबर महीने के लगभग 15 दिन बीत चुके हैं। सितंबर महीने के पहले 15 दिनों में शुक्र और बुध ने अपनी राशि बदली है। अब बाकी बचे दिनों में तीन प्रमुख ग्रह मंगल, सूर्य और शनि का परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा फायदा।

सूर्य- सूर्य देव इस समय सिंह राशि में है। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर वह पूरे एक महीने तक रहेंगे।

शनि- शनि धनु राशि में वक्री है। 18 सितंबर को शनि चाल में बदलाव आएगा। शनि 18 सितंबर से वक्री से मार्गी हो जाएगा।

मंगल- व्यक्ति की कुंडली में मंगल का असर बहुत होता है। 24 सितंबर को मंगल सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

बुध- बुध का एक महीने में दो बार राशि परिवर्तन होता है। 10 सितंबर को बुध का कन्या राशि में परिवर्तन हुआ है अब इसके बाद 29 सितंबर को बुध तुला राशि में जाएगा।

राशियों पर शुभ असर- वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ
राशियों पर अशुभ असर- मेष और कर्क
मिलाजुला असर- तुला, वृश्चिक और मीन 

Related Articles

Back to top button