ज्ञान भंडार

इस लड़की के पीछे पड़ा सफेद सांप, अब तक 26 बार डसा

manisha-snake-story_147850467917 साल की मनीषा की कहानी चौंकाने वाली है। इसे एक सफेद सांप अब तक 26 बार डस चुका है। स्कूल हो या घर, सांप आता है और डस कर चला जाता है। पंडित और देवी देवताओं के गुर कहते हैं कि मनीषा का सांप से पिछले जन्म का रिश्ता है। आइए जानते हैं पूरी कहानी-
हिमाचल के सिरमौर जिले की रहने वाली मनीषा बताती है कि सफेद सांप जब आता है तो मेरा शरीर पत्‍थर बन जाता है। मैं हिल भी नहीं पाती और फिर वो मुझे डस लेता है। उसके पीछे काफी सालों से यह सांप पड़ा हुआ है।
मनीषा के सामने हर बार सफेद सांप आता है। यह सांप कभी घर तो कभी स्कूल पहुंच जाता है। उसे देखकर वह मंत्रमुग्‍ध हो जाती है और हर बार वह मनीषा को डंसकर चला जाता है। सांप ने अब तक मनीषा को 26 बार डस लिया है।
सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ काफी सालों से ऐसा हो रहा है। हैरानी है कि चमत्कारिक ढंग से हर बार जहर उतर जाता है। इसे केवल एक बार अस्पताल ले जाया गया है।
इसके अलावा जितनी बार भी सांप ने डसा है, जहर खुद उतर जाता है। मनीषा कहती है कि सफेद रंग का नाग उसे डसने आता है, नाग को देखकर उसका शरीर पत्थर की तरह हो जाता है। वो न तो हिल सकती है और न ही चिल्ला सकती है।
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button