उत्तर प्रदेश

उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र रिषभ मल्होत्रा को इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। रिषभ को इम्पीरियल कालेज, लंदन, यूनिवर्सिटी कालेज, लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग एवं यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक द्वारा उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश की पेशकश की गई है। इस प्रकार सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान एवं शैक्षिक रिकार्ड की बदौलत विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है जिसके शान्तिपूर्ण वातावरण में उन्हें ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर अवसर मिला।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं पड़ोसी राज्यों के छात्रों को विदेश में यथा अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। सी.एम.एस. ने छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था। सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से विगत तीन-चार वर्षों में लखनऊ व प्रदेश के सैंकड़ो छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा की स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई है।

 

Related Articles

Back to top button