उत्तर प्रदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना हमारा दायित्व : केशव मौर्या

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना हमारा दायित्व है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रुदौली रेलवे क्रॉसिंग पर करीब तैंतीस करोड़ की लागत से बनाये जाने वाले रेल पुल के शिलान्यास के बाद एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने क्योंकि देश के करोड़ों हिन्दुओं की जनभावना से जुड़ा हुआ है। जो भी इसका विरोध दर्ज करेगा उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने अग्निशमन केन्द, एवं आधा दर्जन मार्गों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी का कहना है कि जिस विकास कार्य का शिलान्यास किया जाय उसका उद्घाटन अविलम्ब निर्माण पूरा कराकर किया जाय। श्री मोदी के मार्गदर्शन के तहत मैं वादा करता हूँ कि आज जो विकास कार्य का शिलान्यास मेरे द्वारा किया जा रहा है उसका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा किये जाने के बाद मेरे द्वारा ही पूरा भी किया जायेगा।

श्री मौर्य ने कहा कि अन्य दलों की भांति हम विकास में भेदभाव नहीं करते। मोदी सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए देश में विकास की गंगा बहाई है जिनमें गरीबों को फ्री गैस कनेक्शन सहित तमाम विकास के पलब्धियों को उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अठारह प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। भाजपा के शासनकाल में कोई भी भ्रष्टाचारी बक्शा नहीं जायेगा, वह चाहे कितना भी बलवान क्यों न हो। इस जनसभा को फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार, फैजाबाद के जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button