फीचर्डराजनीति

उत्तर प्रदेश में चाचा भतीजे मचा रहे लूट

amit-shah_579c32f6beb42मथुरा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रेश में सत्तासीन दल समाजवादी पार्टी पर वार किया है। वे मथुरा में एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह था जिसमें अमित शाह प्रमुख तौर पर शामिल हुए। उनहोंने सपा को लेकर कहा कि यह पार्टी ऐसी है जिसमें चाचा भतीजा ही लूट मचा रहे हैं।

20 वर्ष में दूसरे राज्य तरक्की की राह पर पहुंच गए लेकिन उत्तरप्रदेश बहुत पिछड़ गया है। चाचा भतीजे की सरकार को विकास की राह पर नहीं ले जाया जा सकता है। केंद्र की योजनाऐं ऐसी है जो प्रति 15 मिनट में गरीबों का भला करने में लगी है। उनका कहना था कि दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों के आधार पर केंद्र सरकार कार्य कर रही है।

वे गरीबों, हर वर्ग के लिए और देशवासियों की प्रगति के लिए कार्य करते थे और चाहते थे कि सरकारें सभी वर्गों के लिए कार्य करे और गरीब को मुख्यधारा में लाकर उनका जीवन बेहतर बनाया जाए। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व सांसद हेमा मालिनी शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button