टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। बुधवार रात से आज सुबह तकरीबन 9 बजे से लेकर 9.45 बजे तक झमाझम बारिश हुई। साथ ही एनसीआर के इलाकों मसल, वैशाली, गाजियाबाद, नोएडा में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी और इससे ठंड भी बढ़ेगी।

दिल्ली में बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

Related Articles

Back to top button