उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

उप्र के कैबिनट मंत्री राजकिशोर हादसे में बाल-बाल बचे

acc1लखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह बुधवार को फैजाबाद जनपद में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। बस्ती से विधायक राजकिशोर सिंह लखनऊ से बस्ती जा रहे थे। फैजाबाद में उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री का काफिला सुबह लखनऊ से बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फैजाबाद के मवैइ इलाके में मंत्री की कार में एक ट्रक ने बुधवार को ठोकर मार दी। इस टक्कर में सुरक्षाकर्मियों की जिप्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में मंत्री तो बाल-बाल बच गए पर तीन सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आई। इसके बाद दूसरी कार से राजकिशोर सिंह बस्ती पहुंचे। करीब साल भर पहले ही मंत्री राजकिशोर अपने एक बेटे को गोमतीनगर इलाके में सड़क हादसे में खो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button