उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

उप्र के डीजीपी रिजवान अहमद हुए सेवानिवृत्त

razलखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी रिजवान अहमद को शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर राजधानी के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में परम्परागत ढंग से विदाई दी गयी। इस दौरान वह डीजीपी की सालों पुरानी सरकारी कार में अपनी पत्नी के साथ पुलिस ग्राउण्ड पहुंचे। डीजीपी की विदाई के दौरान एडीजी लॉ एण्ड आर्डर मुकुल गोयल डीजी पीएसी रंजन द्विवेदी के अलावा प्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आईपीएस आनन्द एल बनर्जी को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वर्ष 1978 बैच के आईपीएस अधिकारी रिजवान अहमद ने 31 दिसम्बर वर्ष 2०13 को डीजीपी का पद संभाला था। इसके पहले वह प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर तैनात रहे। आज 28 फरवरी को उन्होंने अपना सेवाकाल पूरा किया और वह पद से सेवानिवृत्त हो गये। आज सुबह 9 बजे राजधानी पुलिस लाइन ग्राउण्ड में डीजीपी की विदाई का समारोह रखा गया। पुलिस लाइन ग्राउण्ड को फूलों से सजाया गया था। करीब 9.3० बजे डीजीपी रिजवान अहमद सालों पुरानी डीजीपी की सरकारी कार से अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन ग्राउण्ड पहुंचे। इसके बाद डीजीपी के सम्मान में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
एसएसपी बरेली जे.रवीन्द्र गौड़ ने परेड की कमान संभाली। डीजीपी ने परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राउण्ड में मौजूद पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस को जरुरत है संवेदनशील होने की। समाज में सिर्फ दो प्रकार के लोग होते हैं एक बुरे और एक अच्छे। पुलिस को इस नजरिये से काम करना होगा। अपने सम्बोधन के बाद डीजीपी ने ग्राउण्ड में मौजूद पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उनकी फूलों से सजी कार वहां पहुंची और डीजीपी व उनकी पत्नी को कार में बैठाकर अधिकारियों ने विदाई दी। डीजीपी रिजवान अहमद मूल रूप से बलिया जनपद के रहने वाले हैं और 2 फरवरी वर्ष 1954 में उनका जन्म हुआ था। रिजवान अहमद के सेवानिवृत्त होने के साथ ही प्रदेश पुलिस के नये डीजीपी 1979 बैच के आईपीएस अफसर आनन्द एल बनर्जी को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button