BREAKING NEWSCrime News - अपराधLucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली

एप्पल के एरिया मैनेजर की हत्या का मामला केंद्र तक जा पहुंचा, राजनाथ सिंह ने प्रभावी कदम उठाने को कहा

नई दिल्ली : लखनऊ में पुलिसकर्मियों की गोली से एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक की हुई हत्या की आंच अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है| इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और इस मामले में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए| लखनऊ के गोमती नगर में चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकने पर शनिवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने 38 वर्षीय विवेक तिवारी को गोली मार दी| गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, लखनऊ में हुए विवेक तिवारी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता हुई है| मैंने मुख्यमंत्री को इस प्रकरण में प्रभावी एवं न्यायोचित कारवाई करने के लिए कहा है| गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान सिंह ने मामले में मुख्यमंत्री से सख्त कदम उठाने को कहा| गृह मंत्री लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हैं| एप्पल में काम करने वाले विवेक तिवारी की सहयोगी सना खान की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है| बता दें कि घटना के वक्त सना खान उनके साथ ही थीं| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच भी करायी जाएगी| इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं था| इस घटना की जांच की जाएगी| अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच के आदेश भी दिए जाएंगे| वहीं विवेक तिवारी की कल्पना ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सीबीआई जांच की मांग के लिए पत्र लिखा है| साथ ही उन्होंने मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और पुलिस विभाग में एक नौकरी की भी मांग की है| कल्पना का कहना है कि गोली मारकर हत्या करने के बाद लखनऊ पुलिस पति को चरित्रहीन साबित करने में लगी है| कल्पना ने सवाल उठाया कि गाड़ी न रोकने पर गोली चलाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया| उन्होंने योगी सरकार से न्याय की मांग की है| पुलिस ने विवेक को गोली इसलिए मारी क्योंकि चेकिंग के दौरान उसने अपनी “SUV” कार रोकने से इनकार कर दिया था| घटना रात के 1.30 बजे लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन इलाके की है| पुलिस का कहना है कि विवेक तिवारी अपनी एक महिला साथी के साथ एसयूवी कार चला रहा था| गश्त पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा था| इस संबंध में पुलिस ने कहा कि तिवारी ने वहां से कथित तौर पर भागने का प्रयास किया| इसी क्रम में पहले उसने पहले पुलिस की पेट्रोलिंग वाली बाइक में और फिर बाद में दिवार को भी टक्कर मारी| ख़बर ये भी है कि पुलिस ने विवेक की महिला मित्र को उसके घर में ही नज़रबंद कर दिया है| पुलिस की गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई| हालांकि, अब आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या मामाला दर्ज किया गया है और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है| एसपी क्राइम की निगरानी में एसआईटी गठित कर दी गई है|

Related Articles

Back to top button