अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

एमजे अकबर पर अमेरिका में रहने वाली पत्रकार ने लगाया रेप का आरोप

वाशिंगटन : पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। उन्होंने एक अखबार में एक कॉलम में पूरी घटना का ज़िक्र किया है। हालांकि एमजे अकबर के वकील ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। पल्लवी गोगोई ने लिखा है कि एमजे अकबर एक शानदार पत्रकार थे लेकिन एक अखबार में एडिटर-इन-चीफ रहते हुए उन्होंने अपने अपने पद का दुरुपयोग किया। गोगोई ने जब एशियन एज में नौकरी शुरू की थी, तब उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। पल्लवी के मुताबिक घटना 1994 की है। गोगोई ने लिखा है, मैं उनकी भाषा शैली से काफी प्रभावित थी। मैं सोचती थी कि काश मैं भी ऐसा लिखूं। लिहाजा मैं उनका काफी सम्मान करती थी। ऐसे में उनकी गालियों को भी मैं सह लेती थी। सिर्फ 23 साल की उम्र में गोगोई को अखबार में ओपिनियन पेज का एडिटर बना दिया गया, लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उस दिन को याद करते हुए उन्होंने लिखा है, अकबर ने मेरी तारीफ की, लेकिन अचानक ही उसने मुझे किस कर लिया। मैं बेहद डर गई… मैं शर्मिंदा हो गई। गोगोई ने पूरी घटना अपने एक साथी को बताई। दूसरी घटना कुछ महीनों के बाद मुंबई में एक मैगजीन लॉन्च के दौरान हुई, उन्होंने इस घटना का ज़िक्र करते हुए लिखा, अकबर ने मुझे ताज होटल के कमरे में बुलाया। एक बार फिर से उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की। मैंने उन्हें धक्का दिया, उसने मेरे चहरे पर खरोंच मार दी…मैं रोते हुए वहां से भागी, उस दिन शाम को एक दोस्त को बताया कि मेरे चेहरे पर इसलिए खरोंच आ गई क्योंकि मैं होटल में गिर गई थी। इस घटना के बाद वो दिल्ली लौट गईं।

दिल्ली में एमजे अकबर ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। तीसरी घटना जयपुर की है। अकबर ने उन्हें एक स्टोरी करने के लिए जयपुर बुलाया था। गोगोई ने लिखा, होटल के कमरे में मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरा रेप किया। मैं शर्मिंदा हो गई, लेकिन उस उक्त मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। मुझे लगा कि शायद इस घटना पर कोई यकीन नहीं करेगा। मैंने खुद को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। गौरतलब है कि एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। # मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया।

Related Articles

Back to top button