एशियाई खेलों में रोइंग टीम का शानदार प्रदर्शन, भारत को दिलाया पांचवां स्वर्ण पदक


नई दिल्ली : भारतीय खिलाड़ियों ने रोइंग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स के छठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने रोइंग मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की ‘क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा’ में गोल्ड मेडल जीता।
भारत का एशियाई खेल 2018 में यह पांचवां गोल्ड है। स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल, ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने भारत को रोइंग में गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं भगवान सिंह और रोहित ने लाइटवेट डबल स्कल्स में यह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता। इसी स्पर्धा में भारत को शुक्रवार को दो कांस्य पदक भी हासिल हुए हैं।


