उत्तर प्रदेशलखनऊ

ए.एस.आई.एस.सी. के डायमण्ड जुबली सम्मेलन में सीएमएस की 11 प्रधानाचार्याएं शामिल

जयपुर में आयोजित सम्मेलन में ज्यूरी मेम्बर के रूप में शामिल हो रहे डा. जगदीश गांधी

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पस की 11 प्रधानाचार्याएं जयपुर, राजस्थान के होटल क्लार्क आमेर में आयोजित किये जा रहे ऐसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (ए.एस.आई.एस.सी.) के डायमण्ड जुबली 60वें वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर रही है। सम्मेलन में सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं देशभर के प्रधानाचार्यों को सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति से अवगत कराने के अलावा वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप छात्रों को तैयार करने, उनकी योग्यता को बढ़ाने एवं उनकी रचनात्मक ऊर्जा को समाज, देश व विश्व मानवता के कल्याण हेतु प्रेरित करने हेतु सार्थक विचार दे रही हैं। मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि ए.एस.आई.एस.सी. के तत्वावधान में ‘आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. प्रधानाचार्यों का वार्षिक सम्मेलन’ जयपुर में चल रहा है, जिसमें देश भर के आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. स्कूलों के लगभग 1500 प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ‘डेरोजियो अवार्ड’ प्रदान किये जाने हेतु ज्यूरी मेम्बर के रूप में आमन्त्रित किये गये हैं, जो कि लखनऊ के लिए गौरव की बात है। विदित हो कि डेरोजियो अवार्ड को शिक्षा क्षेत्र में अत्यन्त सम्माननीय अवार्ड माना जाता है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली हस्तियों एवं संस्थाओं को प्रदान किया जाता है।

श्री शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाली सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं में सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रधानाचार्या एवं क्वालिटी अश्योरेन्स विभाग की हेड सुश्मिता बासु, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या आभा अनन्त, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या दीपा तिवारी, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या वीरा हजेला, सी.एम.एस. चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या अदिति शर्मा, सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या स्वप्ना मंशारमानी, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या रुचि भुवन जोशी सम्मेलन में प्रतिभाग कर रही है।

Related Articles

Back to top button